ये डमरू वाले भोले का दरबार है भजन लिरिक्स

ये डमरू वाले भोले का दरबार है भजन भगवान शिव की महिमा और उनके डमरू के प्रतीक को व्यक्त करता है। यह भजन शिवजी के अद्भुत रूप, उनकी शक्तियों और उनके दरबार की दिव्यता का वर्णन करता है। शिवजी का डमरू न केवल उनके आशीर्वाद का प्रतीक है, बल्कि यह ब्रह्मांड के अनंत चक्र और जीवन के सतत प्रवाह का प्रतीक भी है।

Ye Damaru Wale Bhole Ka Darbar Hai Bhajan Lyrics

ये डमरू वाले भोले का दरबार है,
लो मांग जिसको जो दरकार है,
ये डमरू वालें भोले का दरबार है,
ये डमरू वालें भोले का दरबार है।।

चाहे ले लो हीरे मोती,
चाहे चांदी सोना,
भर देंगे वो धन से तेरे,
घर का कोना कोना,
सबसे बड़ा इनका भंडार है,
ये डमरू वालें भोले का दरबार है,
ये डमरू वालें भोले का दरबार है।।
ऐसे दानी दाता है मेरे,
शिव शंकर मतवाले,
कभी किसी को खाली,
हाथ नहीं वो टालें,
भक्तों को इनसे बड़ा प्यार है,
ये डमरू वालें भोले का दरबार है,
ये डमरू वालें भोले का दरबार है।।

अजर अमर अविनाशी,
शंकर भक्तो के रखवाले,
बाँट के अमृत सारे जगको ,
आप जहर पि डाले,
जपता आपको सारा संसार है,
ये डमरू वालें भोले का दरबार है,
ये डमरू वालें भोले का दरबार है।।

बलिहारी तेरी चौखट पे,
तन मन अपना वारूँ,
भोले की पूजा करके मैं,
जीवन अपना सवारूँ,
अपने भक्तो तुमने दिया प्यार है,
ये डमरू वालें भोले का दरबार है,
ये डमरू वालें भोले का दरबार है।।

ये डमरू वाले भोले का दरबार है,
लो मांग जिसको जो दरकार है,
ये डमरू वालें भोले का दरबार है,
ये डमरू वालें भोले का दरबार है।।

“ये डमरू वाले भोले का दरबार है” जैसे भजन हमें भगवान शिव की कृपा और उनके दरबार की महानता का अहसास कराते हैं। शिवजी का डमरू, उनके हर रूप में विद्यमान शक्ति और कल्याण का प्रतीक है। इस भजन के माध्यम से हम उनके आशीर्वाद की शक्ति का अनुभव करते हैं। शिवजी के अन्य भजनों जैसे बम बम भोले, शिव शंकर भोला और भोलेनाथ की महिमा को पढ़ें और शिवजी के आशीर्वाद से अपने जीवन को संजीवनी प्रदान करें।

Leave a comment