Yahan Aao Daman Ke Failane Wale Shiv Bhajan Lyrics
दोहा-
अकाल मौत वो मरे,
जो काम करे चंडाल का,
काल उसका क्या बिगाड़े,
जो भक्त हो महाकाल का।
यहाँ आओ दामन के फैलाने वाले,
यहाँ आके भोले के दर से मिलेगा,
नही मिल सका आज तक जो कही से,
वो सावन में भोले के दर से मिलेगा।।
कैलाश के भोले तुम रहने वाले,
भक्तों पे ऐसी कृपा करने वाले,
सावन का महीना है कृपा करदो भोले,
सावन का महीना है कृपा करदो भोले,
जल चढ़ाने आए है दर पे तुम्हारे,
यहां आओ दामन के फैलाने वाले,
यहां आके भोले के दर से मिलेगा।।
कुछ ऐसे भी दीवाने आए है दर पर,
जो दस्ते तलब तक बढ़ाते नही है,
तुम्ही भोले अपने करम को बढ़ाओ,
तुम्ही भोले अपने करम को बढ़ाओ,
नही तो इन्हे फिर कहाँ से मिलेगा,
यहां आओ दामन के फैलाने वाले,
यहां आके भोले के दर से मिलेगा।।
यहां आओ दामन के फैलाने वाले,
यहां आके भोले के दर से मिलेगा,
नही मिल सका आज तक जो कही से,
वो सावन में भोले के दर से मिलेगा।।
“यहाँ आओ दामन के फैलाने वाले शिव” भजन हमें यह सिखाता है कि जब हम सच्चे दिल से भगवान शिव की शरण में जाते हैं, तो वह अपने भक्तों के जीवन में आकर उन्हें सभी कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह शिवजी की अनंत कृपा और आशीर्वाद का अनुभव करता है। यदि यह भजन आपके हृदय को छू गया हो, तो “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला”, “भोले जी तेरे द्वार का दीवाना” और “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और भी गहरा और सशक्त बनाएंगे।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile