Vo Mere Bholebaba Sabhi Devo Ke Raja
वो मेरे भोलेबाबा सभी देवो के राजा
महादानी वरदानी कहते हैं समसानी वो मेरे भोलेबाबा
वो मेरे भोलेबाबा…
अंग विभुती गले रूद्र माला तन पे म्रग खाला
अंग विभुती गले रूद्र माला तन पे म्रग खाला
वो मेरा भोला मतवाला पीवे नित नित भंग प्याला
वो मेरे भोलेबाबा वो मेरे भोलेबाबा…
रावण ने जब करी तपस्या इछा वर मांगा
भव्य महल सोने का मांगा हो वो मतवाला
उसको भी दे डाला ऐसे दानी बाबा
वो मेरे भोलेबाबा वो मेरे भोलेबाबा…
सागर मंथन करें देवता दानव प्रतिपाला
विष हलाहल पल में पी गये निलकंठ बाबा
हो अमृत दे दीया देवो को मेरे निलकंठ बाबा
वो मेरे भोलेबाबा वो मेरे भोलेबाबा…
शिव लीला है अनंत व्यापी भोले की माया
देव तेरा ये लिखकर गाया भक्ति वर पाया
हो पल में बिगडी़ बना दे वो कष्टों को मीटा दे वो
वो मेरे भोलेबाबा वो मेरे भोलेबाबा…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile