वो जो नंदी की करता सवारी मेरा भोला सा भोला भंडारी पढ़ने जा रहे हैं, वह भगवान शिव की महिमा और उनकी शक्ति का सुंदर वर्णन करता है। इस भजन में भगवान शिव के नंदी पर सवारी करने का उल्लेख है, जो उनकी शक्ति, भव्यता और उनके भक्तों पर उनके कृपालु दृष्टि का प्रतीक है।
Vo Jo Nandi Ki Karta Sawari Mera Bhola Sa Bhola Bhandari Lyrics
वो जो नंदी की करता सवारी,
मेरा भोला सा भोला भंडारी,
शीश पर जिसने गंगा उतारी,
वो जो नन्दी की करता सवारी,
मेरा भोला सा भोला भंडारी।
जिसका कैलाश पर्वत है डेरा,
वो है हर हर महादेव मेरा,
है गले जिसके सर्पों की माला,
चन्द्रमा का है माथे उजाला,
जिसके चरणों में है दुनिया सारी,
मेरा भोला सा भोला भंडारी,
वो जो नन्दी की करता सवारी,
मेरा भोला सा भोला भंडारी।
सारी दुनिया है जिसकी दीवानी,
उसकी महिमा ना जाए बखानी,
कोई शम्भू कहे कोई शंकर,
कोई कहता उसे औघड़ दानी,
जिसके चरणों के हम सब भिखारी,
मेरा भोला सा भोला भंडारी,
वो जो नन्दी की करता सवारी,
मेरा भोला सा भोला भंडारी।
भूत चंडाल औघड़ है सेवक,
देवता भी है जिसके निवेदक,
दानव और दैत्य भी कांपते है,
नाम जिसका सभी जापते है,
है दशानन भी जैसे पुजारी,
मेरा भोला सा भोला भंडारी,
वो जो नन्दी की करता सवारी,
मेरा भोला सा भोला भंडारी।।
वो जो नंदी की करता सवारी,
मेरा भोला सा भोला भंडारी,
शीश पर जिसने गंगा उतारी,
वो जो नन्दी की करता सवारी,
मेरा भोला सा भोला भंडारी।।
“वो जो नंदी की करता सवारी, मेरा भोला सा भोला भंडारी” भजन हमें यह याद दिलाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों के प्रति अनंत प्रेम और आशीर्वाद रखते हैं। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव की कृपा से जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता पा सकता है। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और संतोष प्रदान करता है, तो “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी”, “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “भोले तेरे द्वार का दीवाना” और “महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिए” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile