Vo Jo Nandi Ki Karta Sawari
वो जो नंदी की करता सवारी,
मेरा भोला सा, भोला भंडारी,
शीश पर जिसने गंगा उतारी,
वो जो नंदी की करता सवारी,
मेरा भोला सा, भोला भंडारी……….
जिसका कैलाश पर्वत है डेरा,
वो है हर हर महादेव मेरा,
है गले जिसके सर्पों की माला,
जिसके चरणों में है दुनिया सारी,
मेरा भोला सा, भोला भंडारी,
शीश पर जिसने गंगा उतारी,
वो जो नंदी की करता सवारी,
मेरा भोला सा, भोला भंडारी………
सारी दुनियाँ है जिसकी दीवानी,
उसकी महिमा ना जाए बखानी,
कोई शम्भू कहे, कोई शंकर,
कोई कहता उसे औघड़ दानी,
जिसके चरणों के हम सब भिखारी,
मेरा भोला सा, भोला भंडारी,
शीश पर जिसने गंगा उतारी,
वो जो नंदी की करता सवारी,
मेरा भोला सा, भोला भंडारी………..
देवता भी हैं जिसके निवेदक,
भूत चांडाल औघड़ है सेवक,
दानव और दैत्य भी कांपते हैं,
नाम जिसका सभी जापते हैं,
है दशानन भी जैसे पुजारी,
मेरा भोला सा, भोला भंडारी,
शीश पर जिसने गंगा उतारी,
वो जो नंदी की करता सवारी,
मेरा भोला सा, भोला भंडारी……..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile