भोलेनाथ की भक्ति में जो आनंद है, वह किसी और में नहीं! उज्जैन वाला ठुमका लगाओ भोले संग नाच के दिखाओ भजन भक्तों के उल्लास, प्रेम और महादेव की भक्ति में झूमने के भाव को दर्शाता है। यह भजन हमें शिव की दिव्य ऊर्जा और भक्ति के आनंद में मग्न होने के लिए प्रेरित करता है।
Ujjain Vala Thumka Lagao Bhole Sang Nach Ke Dikhao
श्लोक –
नमामीशमिशान निर्वाण रूपं,
विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद: स्वरुपम्।
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं,
चिदाकाश मकाशवासं भजेऽहम्।1।
उज्जैन वाला ठुमका लगाओ,
के भोले संग नाच के दिखाओ,
नाच के दिखाओ भक्तो,
नाच के दिखाओ,
संग संग भंगिया चखाओ,
के भोले संग नाच के दिखाओ।2।
चिंतामण गणेश सबके,
दुखड़े मिटाते,
काल भैरव बाबा लागे,
बड़े मतवाले,
क्षिप्रा जी में डुबकी लगाओ,
के भोले संग नाच के दिखाओ,
नाच के दिखाओ भक्तो,
नाच के दिखाओ,
संग महादेव को रिझाओ,
के भोले संग नाच के दिखाओ।3।
गढ़कालिका माँ हरसिद्धि,
भगतो को निहारे,
भोले के दीवाने नाचे,
मैया मुस्कावे,
राजाओ के राजा संग नाचो,
के भोले संग नाच के दिखाओ,
नाच के दिखाओ भक्तो,
नाच के दिखाओ,
संग महादेव को रिझाओ,
के भोले संग नाच के दिखाओ।4।
भोले महाँकाल मेरे,
दाता बड़े प्यारे,
भूतों की है टोली नंदी,
बाबा लागे न्यारे,
भंगिया पीते मरघट वासी,
के भोले संग नाच के दिखाओ,
नाच के दिखाओ भक्तो,
नाच के दिखाओ,
संग महादेव को रिझाओ,
के भोले संग नाच के दिखाओ।5।
उज्जैन वाला ठुमका लगाओं,
के भोले संग नाच के दिखाओ,
नाच के दिखाओ भक्तो,
नाच के दिखाओ,
संग संग भंगिया चखाओ,
के भोले संग नाच के दिखाओ।6।
शिव भक्ति केवल ध्यान और साधना तक सीमित नहीं है, यह नृत्य, संगीत और आनंद का संगम भी है। “उज्जैन वाला ठुमका लगाओ भोले संग नाच के दिखाओ” भजन की तरह “महाकाल आई सवारी सजी उज्जैन नगरिया प्यारी”, “चल उज्जैन चलते हैं”, “महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है”, और “भोलेनाथ ने पकड़ा हाथ नहीं तो मैं बह जाता” जैसे भजन भी हमें शिवजी की भक्ति में झूमने और मग्न होने का अवसर देते हैं। आइए, इन भजनों का पाठ करें और महाकाल की कृपा का अनुभव करें। ????????

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile