उज्जैन के राजा तुमको आना पड़ेगा भजन लिरिक्स

भजन उज्जैन के राजा तुमको आना पड़ेगा इसी भक्ति भावना को प्रकट करता है, जहाँ एक भक्त अपने आराध्य महाकाल को प्रेम और श्रद्धा से पुकारता है। यह भजन हमें सिखाता है कि शिव भक्ति केवल आस्था नहीं, बल्कि एक अटूट प्रेम और आत्मसमर्पण है। जब हम महाकाल को हृदय से स्मरण करते हैं, तो वे स्वयं हमारी रक्षा के लिए आ जाते हैं। आइए, इस भावपूर्ण भजन को पढ़कर शिव आराधना का आनंद लें।

Ujjain Ke Raja Tumko Aana Padega

दोहा –
चिंतामन चिंता हरे,
क्षिप्रा करे निहाल,
दया करे माँ हरसिद्धि,
रक्षा करे महाकाल।

बाबा मेरे भोले मेरे
भर दो झोली दाता मेरे,
आ जाओ आ जाओ आ जाओ
उज्जैन के राजा तुमको आना पड़ेगा,
भक्तो को दर्शन दिखाना पड़ेगा।।

महाँकाल नगरी है बड़ी निराली
जो भी जाता है आता ना खाली,
तेरा सहारा हमे तेरा सहारा है
भक्तो की किस्मत को तूने सवारा है,
आ जाओ आ जाओ आ जाओ
उज्जैन के राजा तुमकों आना पड़ेगा,
भक्तो को दर्शन दिखाना पड़ेगा।।

जब भी संकट आया है भारी
तूने सबकी बिगड़ी सवारी,
तेरा ही नाम सुनके दर पर तेरे आया हूँ
तेरे दर्शन की आस मन में लाया हूँ,
आ जाओ आ जाओ आ जाओ
उज्जैन के राजा तुमकों आना पड़ेगा,
भक्तो को दर्शन दिखाना पड़ेगा।।

बाबा मेरे भोले मेरे
भर दो झोली दाता मेरे,
आ जाओ आ जाओ आ जाओ
उज्जैन के राजा तुमकों आना पड़ेगा,
भक्तो को दर्शन दिखाना पड़ेगा।।

महाकालेश्वर की भक्ति हमें हर भय से मुक्त करती है और जीवन में अपार शांति का संचार करती है। जो भी सच्चे मन से महादेव को पुकारता है, उसे उनकी कृपा अवश्य प्राप्त होती है। अगर आप महाकाल और शिव महिमा से जुड़े और भी दिव्य भजनों का रसास्वादन करना चाहते हैं, तो महाकाल की नगरी मेरे मन को भा गई , हे शिव शम्भू करुणा सिंधु जग के पालनहार , दूल्हा बने त्रिपुरारी जू, शिव भोला भंडारी जू , और भोले के दर से सबकुछ मिला जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और भगवान शिव की भक्ति में लीन हों। हर-हर महादेव! ????

Leave a comment