तुम ही मेरे जीवन की पतवार हो भोले

जीवन एक विशाल सागर की तरह है, जहां हर कोई अपनी नैया पार लगाने की कोशिश कर रहा है। तुम ही मेरे जीवन की पतवार हो भोले भजन इसी भावना को प्रकट करता है कि शिव जी ही हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक और संबल हैं। यह भजन हमें पूर्ण समर्पण और श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की शरण में जाने की प्रेरणा देता है, क्योंकि वही हमारे जीवन की पतवार संभालते हैं।

Tum Hi Mere Jeevan Ki Patwar Ho Bhole

तुम ही मेरे जीवन की,
पतवार हो भोले।

दोहा – यूँ तो क्या क्या,
नजर नहीं आता,
तेरा चेहरा नजर नहीं आता,
झोलिया भर जाती है मगर,
देने वाला नजर नहीं आता।

उज्जैन में विराजे,
महाकाल डमरू वाले,
क्षिप्रा के तट बिराजे,
महाकाल शंभू मेरे,
तुम ही मेरे जीवन की,
पतवार हो भोले।1।

ना मांगू हीरे मोती,
ना चाहु बंगला गाड़ी,
तेरे दर पे आ खड़ा हूं,
दर्शन की भीख मेरी,
बनती सबकी बिगड़ी,
दरबार तेरे भोले,
तुम हीं मेरे जीवन की,
पतवार हो भोले।2।

तुम जल थल अंबर में,
तुम हो नगर नगर में,
तुम हो लहर लहर में,
सृष्टि के कण कण में,
तेरी दया से चलता,
संसार ये भोले,
तुम हीं मेरे जीवन की,
पतवार हो भोले।3।

दोहा – शिव समान दाता नही,
विपद विदारण हार,
लज्जा मोरी राखियो,
शिव नंदी के असवार।

मस्तक पे चंद्र आधा,
जटा में गंग धारा,
गले में सर्प माला,
पहने है मृगछाला,
तूने किया जीवन को,
साकार मेरे भोले,
तुम हीं मेरे जीवन की,
पतवार हो भोले।4।

उज्जैन में विराजे,
महाकाल डमरू वाले,
क्षिप्रा के तट बिराजे,
महाकाल शंभू मेरे,
तुम हीं मेरे जीवन की,
पतवार हो भोले।5।

तुम ही मेरे जीवन की पतवार हो भोले भजन करने से यह एहसास होता है कि महादेव ही हमारे जीवन की दिशा तय करते हैं और हमें हर मुश्किल से बाहर निकालते हैं। जब उनका आशीर्वाद हमारे साथ होता है, तो हम हर बाधा को पार कर सकते हैं। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो शिव तांडव स्तोत्र, शिव चालीसा, जय शिव ओंकारा आरती, और महामृत्युंजय मंत्र भी करें। ये सभी भजन शिव जी की कृपा को अनुभव करने का दिव्य माध्यम हैं। ????✨

Leave a comment