Tujhme Neerali Baat
ये भोले मेरे ये बाबा मेरे,
तुझमे निराली बात।
देता है नित नयी नयी,
भक्तों को तू सौगात।।
ये भोले मेरे ये बाबा मेरे……
भक्तों के हित के कारण ,
बिष कंठ में धरा।।
बिष पान करके तुमने,
जग को किया सनाथ।।
ये भोले मेरे………
अपने भगत के कारण,
गंगा को सिर धरा।।
फिर शीश से बहादी,
धरती पे गंगा मात।।
ये भोले मेरे……..
भक्ति मिली तेरी जिसे,
तक़दीर बन गयी।।
काली अंधेरी रात को,
तूने किया प्रभात।।
ये भोले मेरे………
तू है बड़ा दयालु
कृपा बहा रहा।
राजेन्द्र के भी सिर पे
रखदे दया का हाथ।।
ये भोले मेरे………

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile