तीनो लोको में भोले के जैसा दूसरा कोई दानी नहीं है लिरिक्स

तीनों लोकों में भोले के जैसा दूसरा कोई दानी नहीं है भजन भगवान शिव की अपार करुणा और उदारता का गुणगान करता है। शिव शंकर, जो केवल एक लोटा जल और सच्ची भक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं, समस्त ब्रह्मांड के सबसे बड़े दाता हैं। वे बिना किसी भेदभाव के अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और उनके दुख हर लेते हैं। तो आइए, इस भजन का पाठ करें और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें।

Tino Loko Me Bhole Ke Jaisa Dusra Koi Dani Nahi Hai

दोहा –
बात सदियों से,
मशहूर है ज़माने में,
एक पल लगता है,
महादेव को मनाने में।
जिसने भोला कहा,
भर भर के ले गया झोली,
रखा छुपा के ना,
भोले ने कुछ खजाने में।

तीनों लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है,
कौन सा भक्त है बात उसकी,
मेरे भोले ने मानी नहीं है,
तीनों लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है।1।

बात सच्ची है करना ना शंका,
दे दी रावण को सोने की लंका,
वेद ग्रंथो में लिखा हुआ है,
कोई झूठी कहानी नहीं है,
तीनों लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है।2।

फेरी देवों ने जब शिव की माला,
देके अमृत पिया विष का प्याला,
किसको भोले ने क्या क्या दिया है,
बात कोई छुपानी नहीं है,
तीनों लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है।3।

पाप धोने थे सारे जहां के,
शिव ने गंगा हमें दे दी लाके,
शिव की करुणा भी इस में मिली है,
गंगा अमृत है पानी नहीं है,
तीनों लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है।4।

तीनो लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है,
कौन सा भक्त है बात उसकी,
मेरे भोले ने मानी नहीं है,
तीनों लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है।5।

भगवान भोलेनाथ केवल त्रिलोकों के स्वामी ही नहीं, बल्कि सबसे बड़े दानी भी हैं। वे अपने भक्तों को मनचाहा आशीर्वाद देकर उनके जीवन को संवारते हैं। यदि यह भजन आपको शिव जी की महिमा से जोड़ता है, तो भोले तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है, महाकाल की लगन, भोलेनाथ है औघड़दानी बाबा डमरू वाले, और अब सबकुछ सम्भालो भोलेनाथ मैं आया तेरे चरणों में भी जरूर करें। ये भजन शिवजी के दिव्य गुणों का बखान करते हैं और भक्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। ????????✨

Leave a comment