Teri Lata Man Bhai O Bhole Bhandari
तेरी लटा मन भाई ओ भोले भंडारी…….
तेरी लटा में गंगा बह रही,
नहावे दुनिया सारी ओ भोले भंडारी…….
तेरे गले मैं सर्पो की माला,
डर जाए दुनिया सारी ओ भोले भंडारी…….
तेरे हाथ में डमरू बाजे,
नाचे दुनिया सारी ओ भोले भंडारी…….
तेरी गोदी में गणपत लाला,
पूजे दुनिया सारी ओ भोले भंडारी…….
तेरी बगल में गौरा विराजे,
जोड़ी लगे बड़ी प्यारी ओ भोले भंडारी…….
नीलकंठ पे धाम तुम्हारा,
चढ़ गयी दुनिया सारी ओ भोले भंडारी…….
नीलकंठ पे मैं भी आयी,
सब सखियों को लायी सारी ओ भोले भंडारी…….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile