Tere Kailasho Me Damaru Bajate Tere Naam Ke
तेरे कैलाशो में डमरुँ,
बजते तेरे नाम के,
चाँद तारे और सूरज,
चलते तेरे नाम से,
ओ मेरे भोले बाबा,
हमको भी बुला लेना,
सर पे मेरे हाथ रख के,
बिगड़ी मेरी बना देना,
जय हो मेरे भोले बाबा,
जय हो मेरे शंकरा,
जय हो मेरे भोले बाबा,
जय हो मेरे शंकरा……..
दर पे तेरे आये जो भी,
सबके दुखड़े सुनता है,
जपते हैं जो नाम तेरा,
कष्ट उनके हरता है,
मैं भी भोले शरण तेरी,
मुझको भी अपना लेना,
फिर रहा हूँ, दर-बदर मैं,
आके अपना बना लेना,
जय हो मेरे भोले बाबा,
जय हो मेरे शंकरा….
देवों के देव तुम हो,
मेरे महादेवा,
भगतों के देते दरस जो,
करें तेरी सेवा,
दिल में मेरे तुम ही भोले,
दिल से दिल को लगा लेना,
प्यार मेरा तुम ही भोले,
प्यार को तुम बढ़ा देना,
जय हो मेरे भोले बाबा,
जय हो मेरे शंकरा…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile