Tere Charano Ki Dasi
हो भोले बोले तो सही,
तेरे चरणों की दासी कब से दर पे खड़ी….
तू नही बोलेगा तो गंगा बन जाउंगी,
गंगा बन जाउंगी जटा में रम जाउंगी,
हो भोले बोले तो सही,
तेरे चरणों की दासी कब से दर पे खड़ी…..
तू नही बोलेगा तो चंदा बन जाउंगी,
चंदा बन जाउंगी माथे प लग जाउंगी,
हो भोले बोले तो सही,
तेरे चरणों की दासी कब से दर पे खड़ी…..
तू नही बोलेगा तो नाग बन जाउंगी,
नाग बन जाउंगी गले मैं राम जाउंगी,
हो भोले बोले तो सही,
तेरे चरणों की दासी कब से दर पे खड़ी…..
तू नही बोलेगा तो भभूत बन जाउंगी,
भभूत बन जाउंगी मैं तन पे राम जाउंगी,
हो भोले बोले तो सही,
तेरे चरणों की दासी कब से दर पे खड़ी……
तू नही बोलेगा तो डमरू बन जाउंगी,
डमरू बन जाउंगी हाथों में राम जाउंगी,
हो भोले बोले तो सही,
तेरे चरणों की दासी कब से दर पे खड़ी…..
तू नही बोलेगा तो घुँघरू बन जाउंगी,
घुँघरू बन जाउंगी पैरों में बंध जाउंगी,
हो भोले बोले तो सही,
तेरे चरणों की दासी कब से दर पे खड़ी……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile