Sukhi Rahe Jag Sara Prabhu Dukhiya Rahe N Koi
सुखी रहे जग सारा प्रभु, दुखिया रहे न कोय,
ऐसी विनती हम सबकी, बाबा पूरी होय ,
बल बुद्धि विद्या तेज प्रभु, सब के भीतर होय,
अन्न, धनलक्ष्मी, निरोग से, सुखी रहे सब कोय,
महाकाल बाबा आपकी, भक्ति करे नर नार,
रोग दोष से मुक्त करो, विनती बारंबार,
सहारा सदा आपका, मिले हमें महाकाल,
नाम तेरा जपते रहे, जय जय श्री महाकाल,
काम क्रोध मद लोभ मोह, मन से दियो हटाय,
श्रद्धा और विश्वास की, ज्योति दीयो जलाएं,
त्रिविध ताप इस जगत में, तीन भयंकर शूल,
त्रिपुरारी शिव कृपा, करें इन्हें निर्मूल,
तीन दल, त्रिनेत्र हैं, तीन गुणों की खान,
जनम जनम के पाप हरो, है भोले भगवान,
जन्म-मरण के चक्र से, मुक्त करें भोलेनाथ,
भव,भय, दुख विपदा हरे, जाने सकल सनाथ,
हम सब शरण में है बाबा, कालों के भी काल,
‘सत्य’ राह मिल जाए तो, जीवन होय निहाल,

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile