Subhah Saam Japo Pawan Shiv Ka Naam
भव बंधन से मुक्ति हो, सब बन जायेगे काम,
सुबह शाम भक्तो जपो पावन शिव का नाम……
शिव भक्ति के नाम भरा जो पीता अमृत प्याला है,
कृपा मिलती भोले की बाबा तो दीन दयाला है….-2
शिव जी की लीला न्यारी शम्भु है बड़े महान,
सुबह शाम भक्तो जपो पावन शिव का नाम॥
शिव के नाम के सुमिरन से मुक्ति का द्वारा खुल जाए,
सोची ना हो जीवन में खुशियां इतनी ही मिल जाए…..-2
तुम्हे पूजे ब्रह्मा विष्णु और पूजे प्रभु श्री राम,
सुबह शाम भक्तो जपो पावन शिव का नाम॥
मन के मनको से दिल राती फेरे जो शिव माला है,
खुश हो जाते पलभर में जिसके मन शिव का शिवाला है….-2
फिर माँग लो शिव से कुछ भी भोले देगे वरदान,
सुबह शाम भक्तो जपो पावन शिव का नाम॥
ॐ नमः शिवाय का जो जाप दिल से करता है,
मोह माया से मुक्त हो सुख की गागर फिर भरता है….-2
ये मंत्र जाप है ऐसा हो जाता है कल्याण,
सुबह शाम भक्तो जपो पावन शिव का नाम॥

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile