Shiv Teri Jyot Jale
शिव तेरी ज्योत जले,
हमको भी शरण में ले,
हम यह ही कहते चले,
शिव तेरी ज्योत जले,
बम भोले, बम भोले मेरे भोले,
शिव तेरी जोत जले….
द्वार तेरा हम भोलेनाथ ना छोड़ेंगे,
भक्त हैं तेरे तेरा साथ ना छोड़ेंगे,
जान भी जाए भले शिव तेरी जोत जले,
शिव तेरी जोत जले……
भोलेनाथ बाबा, ओ मेरे बाबा,
भोलेनाथ तेरा इस दिल में बसेरा है,
आएं कैसे हम आकाश तेरा डेरा है,
हम हैं गगन के तले शिव तेरी जोत जले,
शिव तेरी जोत जले हमको भी शरण में ले,
हम यह ही कहते चले….
इसको भी कोई वरदान देदो भोले,
भक्तों में ऊँचा स्थान देदो भोले,
अंजुम भी फूले फले शिव तेरी जोत जले,
बोलो बम भोले बम बम भोले,
शिव तेरी जोत जले……
शिव तेरी ज्योत जले हमको भी शरण में ले,
हम यह ही कहते चले शिव तेरी ज्योत जले,
बम भोले, बम भोले मेरे भोले,
शिव तेरी जोत जले

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile