Shiv Shankar Ka Naam Japo Re
शिव शंकर का नाम जपो रे,
शिव शंकर का नाम जपो रे,
सब संसार में प्रेम रचो रे,
सब संसार में प्रेम रचो रे…..
शिव हर शंकर नमामि शंकर,
शिव शंकर शम्भू,
हे गिरिजा पति भवामि शंकर,
शिव शंकर शम्भू…
तेरा मार्ग पूर्ण ही सत्य,
तुहि मोक्ष का है वृत्तांत,
अर्थ तुहि है वेदो का,
तू ही जीवन का है सारांश,
तुहि तामस में है प्रभा,
तू ही शूल में है सुमन,
तुहि घटा में रूद्र अवतार,
तुहि पवन में है गमन,
तू हर पल में होता है काल,
तू ही समय का है सारथि,
तू ही रन का है महारथी….
शिव हर शंकर नमामि शंकर,
शिव शंकर शम्भू,
हे गिरिजा पति भवामि शंकर,
शिव शंकर शम्भू….
तू ही धरती का है आश्रय,
तू ही गगन की है गरिमा,
तू ही नदिया का है धयेये,
तू ही सर्वलोक की महिमा….
तू ही आंधी में है अटल,
तू है तूफ़ान में अचल,
तू ही मुकुट शिखर पर,
तू ही सागर का है तल,
तू ही सांझ में है भोर,
हर सुबह की है शाम,
तुहि भक्ति का है पल,
नभ में है तेरा नाम…..
सब संसार में प्रेम रचो रे,
सब संसार में प्रेम रचो रे…
शिव हर शंकर नमामि शंकर,
शिव शंकर शम्भू,
हे गिरिजा पति भवामि शंकर,
शिव शंकर शम्भू….
शिव शंकर का नाम जपो रे,
शिव शंकर का नाम जपो रे……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile