Shiv Shankar Chale Kailash Bundiya Padne Lagi
शिव शंकर चले कैलाश बुंदिया पड़ने लगी……
गौरां जी ने बोदी हरी हरी मेहँदी,
शिव शंकर ने बोई भांग बुंदिया पड़ने लगी…….
गौरां जी की पक गई हरी हरी मेहँदी,
शिव शंकर की पक गई भांग बुंदिया पड़ने लगी…….
गौरां जी ने काट ली हरी हरी मेहँदी,
शिव शंकर ने काटी भांग बुंदिया पड़ने लगी……..
गौरां जी ने पीस लेई हरी हरी मेहँदी,
शिव शंकर ने घोटी भांग बुंदिया पड़ने लगी……
गौरां जी के रच गई हरी हरी मेहँदी,
शिव शंकर के चढ़ गई भांग बुंदिया पड़ने लगी……
शिव शंकर चले कैलाश बुंदिया पड़ने लगी…….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile