इस भजन शिव की शरण में आजा, भोले की शरण में में भक्तों को भोलेनाथ के चरणों में आने और उनकी शरण में सुख-शांति की प्राप्ति की बात कही गई है। यह भजन शिव की अपार कृपा और उनके भव्य रूप के प्रति श्रद्धा व्यक्त करता है। भोलेनाथ की भक्ति में दिल लगाकर, हर कठिनाई से पार पाया जा सकता है।
Shiv Ki Sharan Me Aaja Bhole ki Sharan Me Bhajan Lyrics
शिव की शरण में आजा,
भोले की शरण में,
एक बार आजा आजा,
भोले की शरण में,
एक बार आजा आजा,
भोले की शरण में।।
चंद्रमौलि चंद्रशेखर,
भोले त्रिपुरारी है,
गले मुंड माल राजे,
कर त्रिशूल धारी है,
नंदी पे सवार ऐसे,
नंदी पे सवार ऐसे,
भोले की शरण में,
एक बार आजा आजा,
भोले की शरण में,
एक बार आजा आजा,
भोले की शरण में।।
संत और फकीर सब है,
भोले की शरण में,
गरीब और अमीर सब है,
भोले की शरण में,
शिव जी सबको मिलते है,
शिव जी सबको मिलते है,
ध्यान धरण में,
एक बार आजा आजा,
भोले की शरण में,
एक बार आजा आजा,
भोले की शरण में।।
हर वक़्त रहता हूँ मैं,
शिव की शरण में,
दुखड़ा सुनाता हूँ मैं,
शिव की शरण में
दुःख दूर होते है,
दुःख दूर होते है,
शिव की शरण में,
एक बार आजा आजा,
भोले की शरण में,
एक बार आजा आजा,
भोले की शरण में।।
प्रेम का खजाना है,
भोले की शरण में,
मन का तराना है,
भोले की शरण में,
दिल से इसको गाता हूँ मैं,
दिल से इसको गाता हूँ मैं,
भोले की शरण में,
एक बार आजा आजा,
भोले की शरण में,
एक बार आजा आजा,
भोले की शरण में।।
शिव की शरण में आजा,
भोले की शरण में,
एक बार आजा आजा,
भोले की शरण में,
एक बार आजा आजा,
भोले की शरण में।।
भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है, और उनका दर्शन जीवन को शांति और सुख से भर देता है। उनके भजनों को पढ़ने से मन की शांति मिलती है और भक्त को हर विपत्ति से उबारने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस भजन को पढ़ने से हमारे दिलों में भोलेनाथ की भक्ति और श्रद्धा की भावना और भी मजबूत होती है। “शिव की शरण में आजा” भजन के साथ साथ, आप अन्य शिव भजनों जैसे “हर हर महादेव,” “भोले बाबा की मढ़ैया,” और “भोले का रूप निराला” को भी पढ़ सकते हैं, ताकि शिव की भक्ति और प्रेम में समाहित हो सकें।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile