शिव जी को एक लोटा जल जो चढ़ाता है भजन लिरिक्स

शिव जी को एक लोटा जल जो चढ़ाता है एक बहुत ही सुंदर भजन है, जो भगवान शिव की महिमा और उनकी भक्ति के महत्व को उजागर करता है। इस भजन में बताया गया है कि शिवजी को एक लोटा जल चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और भक्तों के जीवन में सुख-शांति का वास होता है। शिवजी की भक्ति में समर्पण और विश्वास ही वह मार्ग है, जो हमें उनके आशीर्वाद से समृद्धि और सफलता की ओर अग्रसर करता है। इस भजन के माध्यम से, हम यह समझ सकते हैं कि भगवान शिव की साधना सरल, सच्ची श्रद्धा और निरंतर भक्ति से होती है, और यही हमें जीवन में सच्चा सुख प्रदान करता है।

Shiv Ji Ko Ek Lota Jal Jo Chadhata hai

शिव जी को एक लोटा,
जल जो चढ़ाता है,
बिन मांगे वो बाबा…
आपसे पाता है,
जहां भी हो दरबार मेरे,
भी मन को लुभाता है,
सावन में कांवर ले…
जो कोई आता है,
बिन मांगे वो बाबा,
आपसे पाता है।।

कुंती के पूजित बाबा कुंतेश्वर,
भूवनों की रक्षा के प्यारे भुवनेश्वर…
आकर यहां जो जल है चढ़ाता,
मन की मुरादे वह तुमसे पाता,
देवों का आपसे भी महादेव सा नाता है…
बिन मांगे वो बाबा,
आपसे पाता है,
जहां भी हो दरबार मेरे,
भी मन को लुभाता है।।

महादेवा लोधेश्वर अद्भुत नजारा,
रामेश्वरम श्री राम का प्यारा…
पूजे है जिसको सारा जमाना,
रोते हुए मनका खिलखिलाना,
दर्शन बिन ना उसको कुछ भी भाता है…
बिन मांगे वो बाबा,
आपसे पाता है…
जहां भी हो दरबार मेरे,
भी मन को लुभाता है।।

काशी के बाबा विश्वेश्वर प्यारे,
नागेश्वर बागेश्वर नाम तुम्हारे…
केदारनाथ में धाम तुम्हारा,
टिकैतनगर शिव मंडल हमारा…
इसीलिए तो सचिन दर पर आता है,
बिन मांगे वो बाबा,
आपसे पाता है…
जहां भी हो दरबार मेरे,
भी मन को लुभाता है।।

शिव जी को एक लोटा,
जल जो चढ़ाता है…
बिन मांगे वो बाबा,
आपसे पाता है,
जहां भी हो दरबार मेरे…
भी मन को लुभाता है
सावन में कांवर ले,
जो कोई आता है…
बिन मांगे वो बाबा,
आपसे पाता है।।

शिव जी को एक लोटा जल जो चढ़ाता है भजन में भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद को पाने के सरल उपायों का उल्लेख है। इस भजन के साथ, हम भोले शंकर हम भक्तों से करते कितना प्यार, बम बम भोला और शिव शंकर डमरू धारी जैसे भजनों के माध्यम से भी शिवजी के असीम प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव कर सकते हैं। इन भजनों को पढ़कर या गाकर, हम भगवान शिव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होते हैं और उनकी दिव्य कृपा से अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।

Share

Leave a comment