शिव जी का नाम सुबह शाम भक्तो रटते रहना भजन लिरिक्स

शिव जी का नाम सुबह शाम भक्तो रटते रहना एक अत्यंत सरल और प्रभावशाली शिव भजन है, जो भगवान शिव के पवित्र नाम की महिमा को उजागर करता है। इस भजन में यह संदेश दिया जाता है कि शिवजी के नाम का जाप ही जीवन की सबसे बड़ी साधना है। जब हम सुबह और शाम भगवान शिव का नाम सच्चे मन से लेते हैं, तो हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

Shiv Ji Ka Naam Subhah Sham Bhakto Ratate Rahna Bhajan Lyrics

शिव जी का नाम सुबह शाम,
भक्तो रटते रहना,
शिव परमेश्वर शिव रामेश्वर,
शिव नागेश्वर ओम्कारेश्वर,
महाकालेश्वर सबके ईश्वर,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना।।

शिव शम्भु भोले शंकर की,
महिमा जिसने जानी,
उस घर में दुःख कभी नहीं आते,
होती कभी नहीं हानि,
शिव है दाता भाग्य विधाता,
मुक्ति पाए जो दर आता,
इक लोटा जल इनपे चढ़ाता,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना।।

भव सागर में डूबती नैया,
शिव ही पार लगाते,
ऐसे है भोले भंडारी,
घर घर धन बरसाते,
सब के प्यारे नाथ हमारे,
पालनहारे सबके सहारे,
गूंज रहे शिव के जयकारे,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना।।

इक लोटा जल से खुश होते,
झोली भर देते है,
भांग धतुरा जो भी चढ़ाए,
दुःख सब हर लेते है,
ब्रम्हा को वेद दिए,
रावण को लंका,
तीनो लोको में शिव का डंका,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना।।

दुनिया वालों शिव को मना लो,
सोए भाग्य जगा लो,
समय बड़ा अनमोल है भक्तो,
व्यर्थ ना इसको टालो,
करुणाकर शिव डमरूधर शिव,
कर लो नमन तुम शीश झुकाकर,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना।।

शिव जी का नाम सुबह शाम,
भक्तो रटते रहना,
शिव परमेश्वर शिव रामेश्वर,
शिव नागेश्वर ओम्कारेश्वर,
महाकालेश्वर सबके ईश्वर,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना।।

“शिव जी का नाम सुबह शाम भक्तो रटते रहना” जैसे भजन हमें भगवान शिव के नाम की शक्ति और उनकी कृपा का अहसास कराते हैं। ऐसे भजनों को पढ़ने से हमारे मन में भक्ति का दीप जलता है और हम अपने जीवन में शिवजी की उपस्थिति को महसूस करते हैं। भगवान शिव के अन्य भजनों जैसे “यही वो तंत्र है यही वो मंत्र है”, “निराले शम्भु को बिगड़ी बना देना भी आता है”, “आजा कलयुग में लेके अवतार ओ भोले”, और “बता मेरे शंकर भोले हो या दुनिया कैसी बनाई” को भी जरूर पढ़ें। इन भजनों के माध्यम से हम शिवजी के नाम और उनके प्रभाव को और गहरे अनुभव कर सकते हैं।

Leave a comment