Shiv Damaruwale Ko Na Dil Se Bhulana
शिव डमरूवाले को ना दिल से भुलाना तू,
शम्भु त्रिपुरारी की नित आरती गाना तू…
शिव शिव कह के प्राणी जीने का मजा लेले,
मालूम नहीं कब तू दुनिया से रजा लेले,
भोले भंडारी को निज हाल सुनाना तू,
शम्भु त्रिपुरारी की नित आरती गाना तू…
भोले के भरोसे पे कर्मो को किये जा तू,
दो दिन की रवानी है हंस हंस की जिये जा तू,
माया की दीवानों का कुछ खोफ ना रवाना तू,
शम्भु त्रिपुरारी की नित आरती गाना तू….
पी कर के ज़हर शिव ने अमृत को बिसारा था,
कर जोड़ के देवों ने शंकर को पुकारा था,
शिव चरण के पानी को आँखों से लगाना तू,
शम्भु त्रिपुरारी की नित आरती गाना तू….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile