शिव अनादि है, शिव ही सत्य है भजन शिव की अनंतता और उनकी दिव्यता का बखान करता है। महादेव न आदि हैं, न अंत, वे सृष्टि के मूल कारण हैं और सम्पूर्ण ब्रह्मांड की सत्यता उन्हीं में निहित है। यह भजन शिव तत्व की महिमा को प्रकट करता है और हमें उनकी शरण में आने का आह्वान करता है। जो भी इस भजन को करता है, वह शिव के अनंत सत्य को अनुभव कर सकता है।
Shiv Anadi Hai Shiv Hi Satya Hai Bhajan Lyrics
ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय।
ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय,
शिव की महिमा है अति भारी।
सबका भोला भण्डारी,
सच्चा दाता एक वहीं है।
हम सब उसके आभारी,
शिव अनादि है।
शिव ही सत्य है,
शिव सब भक्तों के।
सच्चे स्वामी है।।
सब करते शिव भोले की पूजा।
शिव से बढ़कर देव ना दुजा,
शिव ओंकार सब के आधार है।
सृष्टी के शिव सृजनहार है,
सद्गुणो के शिव भण्डार है।
परम् शान्ति,महाकाल शिव,
ग्यान सिन्धु के है धारी।
सच्चा दाता एक वहीं है,
हम सब उसके आभारी।
शिव अनादि हैं,
शिव ही सत्य है।
शिव सब भक्तों के,
सच्चे स्वामी है।।
शिव शंभु का नाम है प्यारा,
सुख शान्ति करूणा का द्वारा।
पहचानो उस परम् शक्ति को,
अपनाओ शिव की भक्ति को।
शिव चरणों मे पाओ मुक्ति को,
डमरू वाला है शिवशंकर।
वो हि है गंगाधारी,
सच्चा दाता एक वहीं है।
हम सब उसके आभारी,
शिव अनादि हैं।
शिव ही सत्य है,
शिव सब भक्तों के।
सच्चे स्वामी है।।
शिव नित्य आदित्य सदा सत्य है,
शिव से बढ़ा ना दुजा तथ्य है।
वेद शास्त्र पुराण यहीं गाते,
जो श्रृद्धा से शिव दर आते।
मुंह मांगा वरदान है पाते,
सत्यम् शिवम् सुन्दरम् ‘आनन्द’।
चरणों में है बलिहारी,
सच्चा दाता एक वहीं है।
हम सब उसके आभारी,
शिव अनादि हैं।
शिव ही सत्य है,
शिव सब भक्तों के।
सच्चे स्वामी है।।
ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय,
ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय।
शिव की महिमा है अति भारी,
सबका भोला भण्डारी।
सच्चा दाता एक वहीं है,
हम सब उसके आभारी।
शिव अनादि हैं,
शिव ही सत्य है।
शिव सब भक्तों के,
सच्चे स्वामी है।।
शिव की भक्ति से बड़ा कोई सत्य नहीं, और उनकी शरण में आकर हर भक्त को मोक्ष और शांति प्राप्त होती है। उनके चरणों में समर्पित होकर भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन , भोले ने जिसे चाहा मस्ताना बना डाला , महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है , और जो शिव भोले की भक्ति में रम जाएगा जैसे अन्य शिव भजनों को भी करें और महादेव की कृपा का अनुभव करें। 🚩🔱
मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके। View Profile 🚩 जय श्री राम 🚩