Sharan Teri Someshwar Baba
शरण तेरी सोमेश्वर बाबा, जो आये फल पा जाये,
तेरी दया के पंख लगे तो हमें भी उड़ना आ जाये,
तेरी दया के पंख लगे तो हमें भी उड़ना आ जाये,
सुनो सुनो शिव सोमेश्वर,
सबके दाता सर्वेश्वर,
सुनो सुनो शिव सोमेश्वर,
सबके दाता सर्वेश्वर।
चन्द्रभाल तुम अन्तर्यामी डमरू वाले,
शरणागत हर दीन हीन के तुम रखवाले,
महायोगी कैलाशपति तुम गौरीशंकर,
मरघट वासी शिव अविनाशी तुम अभयंकर,
तेरा जिसपे रंग चढ़े वो अपना रंग भुला जाये,
तेरी दया के पंख लगे तो हमें भी उड़ना आ जाये,
तेरी दया के पंख लगे तो हमें भी उड़ना आ जाये,
सुनो सुनो शिव सोमेश्वर,
सबके दाता सर्वेश्वर,
सुनो सुनो शिव सोमेश्वर,
सबके दाता सर्वेश्वर।
तेरे धाम के चन्द्रकुण्ड में जो भी नहाये,
जन्म जन्म के पापों से वो मुक्ति पाये,
सुख दायक कल्याणकारी तेरी पूजा,
तीन लोक में तुमसा दानी और ना दूजा,
तेरी छाया जिस पर हो वो कुल दुनिया पे छा जाये,
तेरी दया के पंख लगे तो हमें भी उड़ना आ जाये,
तेरी दया के पंख लगे तो हमें भी उड़ना आ जाये,
सुनो सुनो शिव सोमेश्वर,
सबके दाता सर्वेश्वर,
सुनो सुनो शिव सोमेश्वर,
सबके दाता सर्वेश्वर।
विश्व का पालन करने वाले तुम त्रिलोचन,
उसकी चिंता मिटे जो करता तेरा चिंतन,
गागर में सागर भर देती तेरी शक्ति,
कभी भी निष्फल जाये ना भोले तेरी भक्ति,
सच्चा साधक दृढ़ विश्वासी तेरे मन को भा जाये,
तेरी दया के पंख लगे तो हमें भी उड़ना आ जाये,
तेरी दया के पंख लगे तो हमें भी उड़ना आ जाये,
शरण तेरी सोमेश्वर बाबा, जो आये फल पा जाये,
तेरी दया के पंख लगे तो हमें भी उड़ना आ जाये,
तेरी दया के पंख लगे तो हमें भी उड़ना आ जाये,
सुनो सुनो शिव सोमेश्वर,
सबके दाता सर्वेश्वर,
सुनो सुनो शिव सोमेश्वर,
सबके दाता सर्वेश्वर,
भोले बाबा भोले बाबा…….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile