शमसानो के वासी हो भूतों का है साथ भजन लिरिक्स

Shamsano Ke Wasi Ho Bhooton Ka Hai Sath Bhajan Lyrics

शमसानो के वासी हो,
भूतों का है साथ,
तेरा गंगा किनारे डेरा,
तेरा गंगा किनारे डेरा,
ओ बाबा भूतनाथ,
शमसानों के वासी हो,
भूतों का है साथ।

देवों में महादेव हो बाबा,
सारी दुनिया ध्याति है,
श्रद्धा से चरणों में तेरे,
आकर शीश झुकाती है,
जो पाँव पकड़ ले तेरे,
जो पाँव पकड़ ले तेरे,
तू पकडे उनके हाथ,
शमसानों के वासी हो,
भूतों का है साथ।।

श्रष्टि के ओ सिरजनहारे,
तेरे ढंग निराले है,
देवों की रक्षा के खातिर,
पीता विष के प्याले है,
हम भोले भक्तों का तू,
हम भोले भक्तों का तू,
रक्षक है भोलेनाथ,
शमसानों के वासी हो,
भूतों का है साथ।।

सोमवार को तेरा दर्शन,
बहुत बड़ा शुभकारी है,
तेरी दया से हम भक्तो की,
कटती विपदा सारी है,
इस ‘हर्ष’ का भोले बाबा,
इस ‘हर्ष’ का भोले बाबा,
तू देना हरदम साथ,
शमसानों के वासी हो,
भूतों का है साथ।।]

शमसानो के वासी हो,
भूतों का है साथ,
तेरा गंगा किनारे डेरा,
तेरा गंगा किनारे डेरा,
ओ बाबा भूतनाथ,
शमसानों के वासी हो,
भूतों का है साथ।।

“शमसानो के वासी हो भूतों का है साथ” भजन शिव जी की उस अनोखी छवि को उजागर करता है, जो साधारण से परे है वे केवल देवों के ही नहीं, प्रेतों और पिशाचों के भी नाथ हैं। उनकी शरण में आने वाला हर प्राणी भयमुक्त हो जाता है। यदि यह भजन आपको भाव-विभोर करता है, तो आप भस्मी रमाये जटा गंग बहाए, डमरू बजाए अंग भस्मी रमाए, भोले बाबा तेरी महिमा अपार माया तेरी तू ही जाने, और भोले शंकर दानी तू जग का विधाता है जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें और शिव तत्व से आत्मा को सराबोर करें।

Leave a comment