Shamsano Ke Vasi Ho
श्मशानों के वासी हो भूतो का है साथ,
तेरा गंगा किनारे डेरा ओ बाबा भूत नाथ,
श्मशानों के वासी हो भूतो का है साथ…..
देवो में महादेव हो बाबा सारी दुनिया गाती है,
श्रद्धा से चरणों में तेरे आकर शीश झुकाती है,
जो पाँव पकड़ ले तेरे तू पकड़े उनके हाथ,
श्मशानों के वासी हो भूतो का है साथ……
शृष्टि के ओ सिरजन हारे तेरे रंग निराले है,
देवो की रक्शा के खातिर पीता विष के प्याले है,
हम भोले भगतो का तू रक्षक है भोले नाथ,
श्मशानों के वासी हो भूतो का है साथ….
सोमवार को तेरा दर्शन बहुत बड़ा शुभ कारी है,
तेरी दया से हम भगतो की कट ती विपदा सारी है,
इस हरश का भोले बाबा तू देना हरदम साथ,
श्मशानों के वासी हो भूतो का है साथ…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile