Shambhu Mahakal Jago Re
जागो रे जागो रे जागो रे,
शम्भू महाकाल जागो रे,
जागो रे जागो रे जागो रे,
शम्भू महाकाल जागो रे,
फिर तेरे भक्तों पे विपदा पड़ी है,
फिर तेरे भक्तों पे विपदा पड़ी है,
महादेव तत्काल जागो रे,
जागो रे जागो रे जागो रे,
शम्भू महाकाल जागो रे,
जागो रे जागो रे जागो रे,
शम्भू महाकाल जागो रे।
दूषण से दैत्यों ने फिर जग को घेरा,
छा गया संकट का घोर अँधेरा,
डोले रे मजधार सत्य की नैया,
आओ सदाशिव बनके खेवैया,
फिर तेरे जीवों पे छाने लगा है,
फिर तेरे जीवों पे छाने लगा है,
कष्टों का जंजाल जागो रे,
जागो रे जागो रे जागो रे,
शम्भू महाकाल जागो रे,
जागो रे जागो रे जागो रे,
शम्भू महाकाल जागो रे।
आशा को फिर से दबोचे निराशा,
दूर से बैठे न देखो तमाशा,
लगी जो रही तेरी यूं ही समाधी,
करेंगे अनर्थ पापी अपराधी,
देखो रे भक्तों के सिर पे भयंकर,
देखो रे भक्तों के सिर पे भयंकर,
मंडराता है काल जागो रे,
जागो रे जागो रे जागो रे,
शम्भू महाकाल जागो रे,
जागो रे जागो रे जागो रे,
शम्भू महाकाल जागो रे।
आजा रे डमरू बजाने को आजा,
दुष्टों को तांडव दिखाने को आजा,
नाश बुराइयों का करना पड़ेगा,
तीसरा चक्षु खोलना पड़ेगा,
हम तेरी करुणा के भूखे हैं कब से,
हम तेरी करुणा के भूखे हैं कब से,
अब तो हे किरपाल जागो रे,
जागो रे जागो रे जागो रे,
शम्भू महाकाल जागो रे,
जागो रे जागो रे जागो रे,
शम्भू महाकाल जागो रे
फिर तेरे भक्तों पे विपदा पड़ी है,
फिर तेरे भक्तों पे विपदा पड़ी है,
महादेव तत्काल जागो रे,
जागो रे जागो रे जागो रे,
शम्भू महाकाल जागो रे,
जागो रे जागो रे जागो रे,
शम्भू महाकाल जागो रे,
जागो रे शम्भू महाकाल………

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile