Sawan Ke Mahine Me Bhole Ke Darshan Paa Lo
शिव गौरां के मिलन का उत्सव,
मिलकर सब मना लो,
सावन के महीने में, भोले के दर्शन पा लो……
देवों के हैं देव ये तो, भोले हैं भंडारी,
गौरां जी के संग में, विराजें त्रिपुरारी,
शरण में आ के इनकी,
चरणों में ध्यान लगा लो,
सावन के महीने में…
भक्ति की ज्योती अपने मन में जलायो,
जय हो भोलेनाथ जय हो महादेव गायो,
होंगी मुरादें पूरी,
तुम हमसे ये लिखवा लो,
सावन के महीने में…..
भक्तों के मन में क्या है, सब जानते हैं,
बोले बिना ही प्रभू, पहचानते हैं,
डग मग नैया डोले (तो),
शम्भु को मीत बना लो,
सावन के महीने में….
बिना शिव की मर्जी के, फूल खिले ना,
इनके इशारे बिना, पत्ता भी हिले ना,
“सदावर्तीया” शिव शंकर को,
मन में तुम बसा लो,
सावन के महीने में…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile