Sawan Jaise Kirpa Ki Barsaat Kar Dena
सावन जैसे किरपा की, बरसात कर देना,
भक्तो के सर पे बाबा, अपना हाथ धर देना,
सावन जैसे कृपा की, बरसात कर देना……
देवो के देव हो बाबा, महादेव कहाते हो,
भक्तो को देने में, तुम ना सकुचाते हो…..-2
सेवा भक्ति का भोले, मुझको भी वर देना,
भक्तो के सर पे बाबा, अपना हाथ धर देना,
सावन जैसे कृपा की, बरसात कर देना……
खुद वन वन भटके भक्तो को, महलो में रखता है,
गुणगान करे जो तेरा उन्हें, नजरों में रखता है….-2
भोले दानी हम दीनो की, झोली भर देना,
भक्तो के सर पे बाबा, अपना हाथ धर देना,
सावन जैसे कृपा की, बरसात कर देना……
होने को तो संसार में, दरबार हजारों है,
देने वाले कई जग में, दातार हजारों है…..-2
पर हर जनम में ‘उर्मिल’ को, तू अपना दर देना,
भक्तो के सर पे बाबा, अपना हाथ धर देना,
सावन जैसे किरपा की, बरसात कर देना,
भक्तो के सर पे बाबा, अपना हाथ धर देना,
सावन जैसे कृपा की, बरसात कर देना…………

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile