Sason Ki Mala Pe Simaru Main Shiv Ka Naam
सांसो की माला पे,
सिमरु मै शिव का नाम,
अब तो दुनियादारी से है,
मेरा क्या काम….
शिव के रंग में ऐसी डूबा,
बन गया एक ही रूप,
शिव की माला जपते जपते,
हो गयी सुबह श्याम,
सांसो की माला पे…..
शिवजी मेरे दिल में बसे है,
संग रहे दिन रात,
अपने मन की मै जानू ,
सब के मन की राम,
सांसो की माला पे….
शिवजी मेरे अंतरयामी,
शिवजी मेरे स्वामी,
शिवजी के चरणों में अर्पण,
ये जीवन तमाम,
सांसो की माला पे….
प्रेम पियाला जबसे पिया है,
जी का है ये हाल,
अंगारों पे नींद आ जाए,
और कांटो पे आराम,
सांसो की माला पे….
सांसो की माला पे,
सिमरु मै शिव का नाम,
अब तो दुनियादारी से है,
मेरा क्या काम,
सांसो की माला पे,
सिमरु मै शिव का नाम…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile