सारे भक्तों के प्यारे हैं शिव त्रिपुरारी मेरे भोले भंडारी

Sare Bhakto Ke Pyare Hai Shiv Tripuri Mere Bhole Bhandari

सारे भक्तों के प्यारे हैं , शिव त्रिपुरारी मेरे भोले भंडारी
नाम दुनिया पुकारे हैं , शिव त्रिपुरारी मेरे भोले भंडारी
सारे भक्तों के ….

जो प्रेम से इनके गुणगान गाए, भोले दयालु हैं करुणा लुटाए
देते हरदम सहारे हैं , शिव त्रिपुरारी , मेरे भोले भंडारी
सारे भक्तों के ….

शिव को मनाने आता है सावन, जो बेल पाती चढ़ाए निरंजन
कष्ट सबके उतारे हैं शिव त्रिपुरारी , मेरे भोले भंडारी
सारे भक्तो के ….

Leave a comment