Sambhu Re Tera Bhed Na Jana
ॐ ॐ
शंभू रे ओ शंभू रे,
तेरा भेद ना जाना,
शंभू रे ओ शंभू रे,
तेरा भेद ना जाना,
वेदों की महिमा शंभू जाने,
वेदों की महिमा शंभू जाने,
शम्भू की महिमा वेद भी ना जाने,
शंभू रे ओ शंभू रे,
तेरा भेद ना जाना।
लंका मे लंकेश बिठाया,
खुद बैठा तू जोगी बनके,
हो हो..
लंका मे लंकेश बिठाया,
खुद बैठा तू जोगी बनके,
सबको तूने राजा बनाया,
खुद बैठा तू साधु बनके,
साधु रे ओ साधु रे,
तेरा भेद ना जाना,
वेदों की महिमा साधु जाने,
साधु की महिमा वेद भी ना जाने,
शंभू रे ओ शंभू रे,
तेरा भेद ना जाना।
देव असुर को अमृत देकर,
खुद पीवे तू विष का प्याला,
हो हो..
देव असुर को अमृत देकर,
खुद पीवे तू विष का प्याला,
तुझ जैसा ना कोई भयंकर,
ना कोई है भोला भाला,
भोले रे ओ भोले रे,
तेरा वेद ना जाना,
भोले की महिमा भोला जाने,
भोले की महिमा जाने ना कोई,
शंभू रे ओ शंभू रे,
तेरा भेद ना जाना।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile