मन का शिवाला यदि पवित्र हो, तो साक्षात शिव उसमें निवास करते हैं। सदा साफ रखना तू बन्दे मन का शिवाला भजन हमें यह प्रेरणा देता है कि बाहरी पूजा से अधिक महत्वपूर्ण है अपने अंतर्मन को शुद्ध और निष्कलंक रखना। यह भजन शिव भक्ति का एक अद्भुत संदेश देता है, जो आत्मशुद्धि और आध्यात्मिकता की ओर ले जाता है। आइए, इस भजन के भावों को आत्मसात करें और शिव शरण में अपना मन समर्पित करें।
Sada Saf Rakhna Tu Bande Man Ka Shivala Lyrics
सदा साफ़ रखना तू बन्दे,
मन का शिवाला।
ना जाने कब कर दे दया,
श्रष्टि रचने वाला।
सदा साफ़ रखना तू बन्दें,
मन का शिवाला।।
या धनवान हो या निर्धन हो,
सबपे कृपा बराबर तेरी।
या धनवान हो या निर्धन हो,
सबपे कृपा बराबर तेरी।
सबको कर्मो का फल देता,
सोच के देने वाला।
सदा साफ़ रखना तू बन्दें,
मन का शिवाला।।
जब माया में भटक के कोई,
तन मन धन खो देता है।
जब माया में भटक के कोई,
तन मन धन खो देता है।
जो प्रभु का सुमिरण करता है,
वो है किस्मत वाला।
सदा साफ़ रखना तू बन्दें,
मन का शिवाला।।
जो जाए दरबार में उनके,
वो झोली भर देता है।
जो जाए दरबार में उनके,
वो झोली भर देता है।
देने में सबसे आगे है,
शिव शंकर मतवाला।
सदा साफ़ रखना तू बन्दें,
मन का शिवाला।।
सदा साफ़ रखना तू बन्दे,
मन का शिवाला।
ना जाने कब कर दे दया,
श्रष्टि रचने वाला।
सदा साफ़ रखना तू बन्दें,
मन का शिवाला।।
शिव भक्ति का मार्ग आत्मशुद्धि और सच्ची श्रद्धा से होकर गुजरता है। जो अपने हृदय को शिव मंदिर बना लेता है, उसे स्वयं महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शिव की कृपा और भक्ति को और गहराई से अनुभव करने के लिए मेरी फरियाद सुन भोले तेरे दर आया दीवाना, भरोसा महाकाल का, चंदा सिर पर है जिनके, और ओ भोले हम तो लुट गए तेरे प्यार में भजनों को भी अवश्य पढ़ें और महादेव की महिमा का गुणगान करें। ????????

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile