Sacche Man Se Unhe Pukaro
सच्चे मन से उन्हें पुकारो दौड़े,
आएंगे शिवनाथ ।।
अपने भक्तों के हित कारण,
जहर कंठ में धारा,
जहर कंठ में धार जगत को,
बड़ी बिपदा से टारा,
बोलो सब कुछ प्रभु तुम्हारो,
दौड़े आएंगे शिवनाथ,
सच्चे मन से उन्हें पुकारो दौड़े,
आएंगे शिवनाथ ।।
अपने भगत के कारण शिव ने,
गंग शीश में धारा,
गंग शीश में धारण करके,
सारे जग को तारा,
होके उनका उन्हें पुकारो,
दौड़े आएंगे शिवनाथ,
सच्चे मन से उन्हें पुकारो दौड़े,
आएंगे शिवनाथ ।।
आपने भगत के कारण शिव ने,
चन्द्र शीश पे धारा,
चंद्र शीश पे धारा “राजेन्द्र”
गले कालिया डारा,
अन्तर्मन में उनको धारो,
दौड़े आएंगे शिवनाथ,
सच्चे मन से उन्हें पुकारो दौड़े,
आएंगे शिवनाथ ।।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile