Sabki Manokamna Puri Karo Baba Bholenath
सबकी मनोकामना पूरी करो बाबा भोलेनाथ बम बम भोले नाथ ।
भोले के गले में क्या-क्या बिराजे क्या-क्या बिराजे,
क्या-क्या बिराजे भोले के गले में क्या-क्या बिराजे,
बिच्छू ततैया और कालिया नाग बाबा भोले नाथ बम बम भोले नाथ,
सबकी मनोकामना पूरी करो बाबा भोले नाथ बम बम भोले नाथ।
भोले की पूजा में क्या-क्या बिराजे क्या-क्या बिराजे,
क्या-क्या बिराजे भोले की पूजा में क्या-क्या बिराजे,
भांग धतूरा और गांजा को झाड़ बाबा भोले नाथ बम बम भोले नाथ,
सबकी मनोकामना पूरी करो बाबा भोले नाथ बम बम भोले नाथ।
भोले की जटा में क्या-क्या बिराजे क्या-क्या बिराजे,
क्या-क्या बिराजे भोले की जटा में क्या-क्या बिराजे,
माथे पर चंदा और गंगा की धार बाबा भोले नाथ बम बम भोले नाथ,
सबकी मनोकामना पूरी करो बाबा भोले नाथ बम बम भोले नाथ।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile