Rajji Bol Ja Gora
राजी बोल जा……..2
भवानी प्यारी गोरा
हो राजी राजी बोल जा
मान मेरी कल्याणी प्यारी गोरा
हो राजी बोल जा………..2
तेरी हँसी के बिना , सुना कैलाश है
ये तो बता दें तेरा , मुख क्यों उदास है
बोल मीठी वाणी…….2
प्यारी गोरा
हो राजी बोल जा………..2
है म्हारी प्रीत पुरानी , ये सच्ची बात है
जब से ये दुनियाँ बनी , दोनों का साथ है
मेरे मन की रानी………2
प्यारी गोरा
हो राजी बोल जा………..2
शिव शक्ति कहता तने , सारा संसार है
मैं कहता गोरा मेरी , तू ही आधार है
देवो ने भी मानी………2
प्यारी गोरा
हो राजी बोल जा………..2
खुशबु बिखेर प्यारी , तू अपने प्यार की
तज दे जो मन में तेरे , बात तकरार की
भूलन ने पहचानी…………2
प्यारी गोरा
हो राजी बोल जा………..2

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile