Pindi Phulo Me Chhup Gayi Darshan De Ja Bhole Nath
पिंडी फूलों में छुप गयी दर्शन दे जा भोलेनाथ,
दर्शन दे जा भोलेनाथ, दर्शन दे जा भोलेनाथ,
पिंडी फूलों में छुप गयी…..
काय मास देवी पूजे और काय मास भगवान,
काय मास भोले पूजे जाते पूर्ण हो जाए काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी दर्शन दे जा भोलेनाथ….
चैत मास देवी पूजा बारह मास भगवान,
फागुन में भोले पूजे जाते पूर्ण हो जाएं काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी दर्शन दे जा भोलेनाथ…..
काय से देवी पूजा और काय से भगवान,
काय से भोले पूजे जाते पूर्ण हो जाए काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी दर्शन दे जा भोलेनाथ…..
लॉन्ग से देवी पूजे और फूलों से भगवान,
जल चढ़ाई भोले पूजे जाते पूर्ण हो जाएं काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी दर्शन दे जा भोलेनाथ…..
काय चढ़े देवी पूजा काहे चढ़े भगवान,
काय चढ़े भोले पूजे जाते पूर्ण हो जाएं काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी दर्शन दे जा भोलेनाथ…..
शेर चढ़े देवी पूजे गरुण चढ़े भगवान,
बैल चढ़े भोले पूजे जाते पूर्ण हो जाएं काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी दर्शन दे जा भोलेनाथ…..
काहे भोग देवी लगे काहे भोग भगवान,
काहे भोग भोले लगे जाते पूर्ण हो जाएं काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी दर्शन दे जा भोलेनाथ…..
नारियल भोग देवी लगे लड्डू भोग लगे भगवान,
भांग धतूरा भोले को जाते पूर्ण हो जाए काम,
पिंडी फूलों में छुप गयी दर्शन दे जा भोलेनाथ…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile