Parvati Tera Bhola
पार्वती तेरा भोला,
जगत में सबसे निराला है ।
पार्वती तेरा भोला,
जगत में सबसे निराला है ।
जो मै होती गंगा जैसी,
जो मै होती गंगा जैसी,
जटा में जाय समाती ।
पती तो तेरा सबसे निराला है ।
पार्वती तेरा भोला,
जगत में सबसे निराला है…..
जो मै होती चंदा जैसी,
जो मै होती चंदा जैसी,
माथे पे जाय समाती ।
पति तो तेरा सबसे निराला है ।
पार्वती तेरा भोला,
जगत में सबसे निराला है….
जो मै होती सर्पो जैसी,
जो मै होती सर्पो जैसी,
गले में जाय समाती ।
पति तो तेरा सबसे निराला है ।
पार्वती तेरा भोला,
जगत में सबसे निराला है….
जो मै होती डमरू जैसी,
जो मै होती डमरू जैसी,
हाथों में जाय समाती।
पति तो तेरा सबसे निराला है।
पार्वती तेरा भोला,
जगत में सबसे निराला है….
जो मै होती गौरा जैसी,
जो मै होती गौरा जैसी,
बगल में जाय समाती।
पति तो तेरा सबसे निराला है।
पार्वती तेरा भोला,
जगत में सबसे निराला है…..
जो मै होती गणपति जैसी,
जो मै होती गणपति जैसी,
गोदी में जाय समाती ।
पति तो तेरा सबसे निराला है ।
पार्वती तेरा भोला,
जगत में सबसे निराला है….
जो मै होती नंदी जैसी,
जो मै होती नंदी जैसी,
चरणों में जाय समाती ।
पति तो तेरा सबसे निराला है ।
पार्वती तेरा भोला,
जगत में सबसे निराला है….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile