Parvat Pe Dera Daal Diya Bhole Ne
पर्वत पे डेरा डाल दिया भोले ने,
भोले ने बाबा ने….
भोले के शीश पै जटा विराजे,
गंगा की धारा बहा दई भोले ने,
भोले ने बाबा ने…….
भोले के माथे पर चंदा चमके,
चंदन का तिलक लगा लिया भोले ने,
भोले ने बाबा ने……..
भोले के गले में मुंडो की माला,
बीच काले नाग लहराए दिए भोले ने,
भोले ने बाबा ने……..
भोले के हाथ में डमरू सोहै,
डमरू की धुन पर जग को नचाए दीओ भोले ने,
भोले ने बाबा ने…….
तन भस्मी और मिरग छाला,
जोगी का भेष बना लिया भोले ने,
भोले ने बाबा ने…….
भोले के संग में गोरा सोहै,
नंदी पर बैठ घुमा दई भोले ने,
भोले ने बाबा ने…….
भोले की गोद में गणपति सोहै,
पूजन को दुनिया बुलाए लई भोले ने,
भोले ने बाबा ने……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile