Pag Pag Pe Jo Chalta Bhakto Ke Sath Hai Shiv Bhajan Lyrics
पग पग पे जो चलता,
भक्तो के साथ है,
वो शिव शम्भू,
मेरा बाबा भोलेनाथ है,
जो देखे ना अपने,
भक्तो की जात है,
भोलेनाथ है वो भूतनाथ है,
पग पग पें जो चलता,
भक्तों के साथ है,
वो शिव शम्भू,
मेरा बाबा भोलेनाथ है।।
मस्तक पर जिनके चंदा,
और जटा में बहती गंगा,
देवों में देव बड़े जो,
पहने है हार भुजंगा
जो भूतों के भी,
हरदम रहता साथ है,
जो कहलाता भूतों का,
भूतनाथ है,
भोलेनाथ है वो भूतनाथ है,
पग पग पें जो चलता,
भक्तों के साथ है,
वो शिव शम्भू,
मेरा बाबा भोलेनाथ है।।
जो जग को अमृत बांटे,
खुद विष का प्याला पीता,
हाथी ना महल अटारी,
जो पर्वत ऊपर बैठा,
जो बिन बोले सुन लेता,
दिल की बात है,
भोलेनाथ है वो भूतनाथ है,
पग पग पें जो चलता,
भक्तों के साथ है,
वो शिव शम्भू,
मेरा बाबा भोलेनाथ है।।
जिनसे परिवार है चलता,
मुंह माँगा जिनसे मिलता,
जो देने पे आ जाए,
किस्मत का लेख बदलता,
जिसने ‘प्रकाश’ का थामा,
आ कर हाथ है,
भोलेनाथ है वो भूतनाथ है,
पग पग पें जो चलता,
भक्तों के साथ है,
वो शिव शम्भू,
मेरा बाबा भोलेनाथ है।।
पग पग पे जो चलता,
भक्तों के साथ है,
वो शिव शम्भू,
मेरा बाबा भोलेनाथ है,
जो देखे ना अपने,
भक्तों की जात है,
भोलेनाथ है वो भूतनाथ है,
पग पग पें जो चलता,
भक्तों के साथ है,
वो शिव शम्भू,
मेरा बाबा भोलेनाथ है।।
“पग पग पे जो चलता भक्तो के साथ है” भजन शिव जी की अटूट कृपा और उनके हर क्षण साथ रहने वाले स्वरूप की सजीव झलक है। इसे पढ़ने से मन में अपार श्रद्धा और विश्वास का संचार होता है। यदि आप महादेव की कृपा और भक्ति का और भी अनुभव करना चाहते हैं तो भोले गिरीजापति शंकर हमें तेरा सहारा है, चलना शिव जी के दरबार करते सबका बेड़ा पार, शिव भोले तुम्हारे चरणों में ये शीश मेरा स्वीकार करो तथा महाकाल की बस्ती में तकदीर मुझे ले चल जैसे अन्य भावपूर्ण शिव भजनों को भी पढ़ें और अपनी आत्मा को शिव भक्ति से सराबोर करें।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile