Om Namo Shiv Dil Se Gaye Ja
ओम नमोः शिव ओम नमोः शिव दिल से गाए जा
भोलेनाथ की किरपा से तू मौज उड़ाए जा
भोले जैसा देव नहीं कोई दूजा जी
दानव हो या देव करे सब पूजा जी
बम बम की यु जय जयकार लगाए जा
अंग भभूती माथे सोहे चंदा जी
नाग गले में जटा से बहती गंगा जी
घोट घोट भोले को भांग पिलाए जा
गंगाजल से खुश हो भोले भंडारी
भगतो की तकलीफ मेट देते सारी
श्रद्धा से जल इनको रोज चढ़ाए जा
औघड़ दानी कहता है कोई बर्फानी
भीम सैन भोले की दुनिया दीवानी
अंजना तू भी शिव का ध्यान लगाए जा

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile