O Mere Shiv Shankar
देदो ना हमपे ध्यान ओ मेरे शिव शंकर,
शिव शंकर मेरे शिव शंकर,
पूरा करो ना अरमान ओ मेरे शिव शंकर,
देदो ना हमपे ध्यान ओ मेरे शिव शंकर…..
आई हु मै तेरे द्वारे भोले दरस दिखाओ ना,
चरणन से फिर ऐसे लिप्टू जीवन सफल बनाओ ना,
जटा धारी हे त्रिपुरारी जटा धारी हे त्रिपुरारी,
चले तुझसे ही पूरा जहान ओ मेरे शिव शंकर,
देदो ना हमपे ध्यान ओ मेरे शिव शंकर…..
उल्फत में है मेरी नईया तूही राह दिखा दे ना,
हाथ जोरू पडू तेरी पइया बिगड़ी मेरी बना दे ना,
डमरू वाले मेरे बाबा डमरू वाले मेरे बाबा,
हम है दर्शन को तेरे परेशान ओ मेरे शिव शंकर,
देदो ना हमपे ध्यान ओ मेरे शिव शंकर…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile