ओ मेरे भोले मैं जोडू दोनों हाथ

O Mere Bhole Main Jodu Dono Hath

ओ मेरे भोले मैं जोडू दोनों हाथ बुढ़ापा दीजो मत ना रे…..

सुसर दियो तो दशरथ जैसा,
ओ मेरे भोले नहीं तो बिल्कुल दीजो टाल,
बुढ़ापा दीजो मत ना रे,
ओ मेरे भोले मैं जोडू दोनों हाथ बुढ़ापा दीजो मत ना रे…..

सास दीजो तो कौशल्या जैसी,
ओ मेरे भोले नहीं तो बिल्कुल दीजो टाल,
बुढ़ापा दीजो मत ना रे,
ओ मेरे भोले मैं जोडू दोनों हाथ बुढ़ापा दीजो मत ना रे…..

देवर दीजो तो लक्ष्मण जैसा,
ओ मेरे भोले नहीं तो बिल्कुल दीजो टाल,
बुढ़ापा दीजो मत ना रे,
ओ मेरे भोले मैं जोडू दोनों हाथ बुढ़ापा दीजो मत ना रे…..

जेठ दीजो तो बलदाऊ जैसा,
ओ मेरे भोले नहीं तो बिल्कुल दीजो टाल,
बुढ़ापा दीजो मत ना रे,
ओ मेरे भोले मैं जोडू दोनों हाथ बुढ़ापा दीजो मत ना रे…..

पति दीजो तो ऐसा दीजो,
ओ मेरे भोले सारी उमर निभावे साथ,
बुढ़ापा दीजो मत ना रे,
ओ मेरे भोले मैं जोडू दोनों हाथ बुढ़ापा दीजो मत ना रे…..

मन मेरा सत्संग में लगाइए,
ओ मेरे भोले जो भजन करूं दिन रात,
बुढ़ापा दीजो मत ना रे,
ओ मेरे भोले मैं जोडू दोनों हाथ बुढ़ापा दीजो मत ना रे….

Leave a comment