ओ भोले भाले जग के रखवाले शिव भजन लिरिक्स

ओ भोले भाले जग के रखवाले भजन शिव जी की उस कोमल, दयालु और रक्षक रूप का वर्णन करता है जो समस्त जगत का भार अपने सिर पर उठाते हैं। मैं यह भजन आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ ताकि हम सब मिलकर उस भोलेनाथ का स्मरण करें, जो अपने भक्तों की पुकार को कभी अनसुना नहीं करते।

O Bhole Bhale Jag Ke Rakhwale Shiv Bhajan Lyrics

ओ भोले भाले जग के रखवाले,
तेरे जैसा दूजा कोई नहीं,
वंदन है मेरा अभिनंदन तेरा,
तेरे जैसा दूजा कोई नहीं।।

तूने विश को गले में बसाया,
सारे देवो को अमृत पिलाया,
देवो के देवा करते हम सेवा,
तेरे जैसा दूजा कोई नहीं।।

तू तो बिलकुल ही है भोला भाला,
भस्मासुर ने मुसीबत में डाला,
तुझसा ना दानी तेरा ना सानी,
तेरे जैसा दूजा कोई नहीं।।

हर्ष जो भी शरण तेरी आता,
उसको दुखडो से पल में बचाता,
दुखड़े तू हरता झोली तू भरता,
तेरे जैसा दूजा कोई नहीं।।

ओ भोले भाले जग के रखवाले,
तेरे जैसा दूजा कोई नहीं,
वंदन है मेरा अभिनंदन तेरा,
तेरे जैसा दूजा कोई नहीं।।

“ओ भोले भाले जग के रखवाले” जैसे भजन हमें यह अनुभव कराते हैं कि शिव जी सच्चे रक्षक हैं और उनके नाम का स्मरण जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है। यदि आपको यह भजन भावविभोर करता है, तो आप “भोले बाबा के द्वार गई जो मांगी वो पा गई”, “हम तो तेरे दरबार के दरबारी हो गए भोलेनाथ”, “हे त्रिपुरारी हे गंगाधारी भोले शंकर”, और “शिव नाम के सहारे पापी भी मुक्ति पाए” जैसे अन्य शिव भजनों को भी अवश्य पढ़ें और उनका भावनात्मक अभ्यास करें।

Leave a comment