Nandi Re Meri Baat Sunade Bhole Bhandari Te
नन्दी रे मेरी बात सुनादे , भोले भंडारी ते
भोले भण्डारी ते सुनादे भोले भण्डारी ते
मेरा दुःख आज बतादे , भोले भण्डारी ते
1 ) दरद भरी है मेरी कहानी , बहुत घणा दुखियारा हूँ
कहना चाहू कह नही पाऊँ , में किस्मत का मारा हूँ
सोई किस्मत जगवादे , भोले भण्डारी ते
नन्दी रे मेरी बात सुनादे , भोले भंडारी ते
2 ) भोला मंदिर में बैठया , में खुली हवा में रहता हूँ
उसके पाँव दबावे सेवक , घणे कष्ट में सहता हूँ
कष्ट मेरा मिटवादे , भोले भण्डारी ते
नन्दी रे मेरी बात सुनादे , भोले भंडारी ते
3 ) वो छत्तीस पकवान उड़ावे , यहाँ खान के टूक नही
शिव शिव शिव में रटू रात दिन , इसमें कोई चूक नही
मने इक बार मिलवादे , भोले भण्डारी ते
नन्दी रे मेरी बात सुनादे , भोले भंडारी ते
4 ) तेरे कान में कह रहया भूलन शंकर तेरी सुनते है
सब कहते नन्दी जी सुनके , सब बातों को गुनते है
मेरी बिगड़ी बनवादे , भोले भण्डारी ते
नन्दी रे मेरी बात सुनादे , भोले भंडारी ते

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile