Nandi Pe Aavega Nath Shiv Bam Bhola
नंदी पे आवेगा नाथ शिव बम भोला,
बम भोला बाबा बम भोला,
त्रिशूल चलावैगा नाथ शिव बम भोला।।
मल मल के उसे नहवाऊँ,
घिस घिस चन्दन लिपटाऊँ,
सज धज मन भावैगा नाथ शिव बम भोला,
नंदी पे आवेगा नाथ शिव बम भोला,
बम भोला बाबा बम भोला,
त्रिशूल चलावैगा नाथ शिव बम भोला……
मखमल आसन बिछवाऊँ,
मधुरन व्यंजन पकवाऊँ,
कुछ भोग लगावैगा नाथ शिव बम भोला,
नंदी पे आवेगा नाथ शिव बम भोला,
बम भोला बाबा बम भोला,
त्रिशूल चलावैगा नाथ शिव बम भोला……
शिव भगत करे भगताई,
कवी विजन करे कविताई,
दुख दर्द मिटावैगा नाथ शिव बम भोला,
नंदी पे आवेगा नाथ शिव बम भोला,
बम भोला बाबा बम भोला,
त्रिशूल चलावैगा नाथ शिव बम भोला…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile