Najar Mahakal Ki Ek Bar Jo Ho Jaye
मेरे महाकाल की नजरो में जो भक्त उतर जाता है,
कितना भी गहरा सागर हो पार उतर जाता है,
डूबती हुई कश्ती भी पार हो जाये,
नज़र महाकाल की एक बार जो हो जाए…..
मेरे महाकाल की तो बात ही निराली है,
किया उद्धार उनका जिनपे नज़र डाली है,
मेरे त्रिकाल का आधार जो हो जाए,
नज़र महाकाल की………..
जो भक्त बस गए महाकाल की निगाहों में,
बिछाता फुल महाकाल उनकी रहो में,
चाहे जग में दुश्मन हजार हो जाए,
नज़र महाकाल की………..
भक्ति और भाव से जो भोले का गुणगान करें,
कल्याणकारी बाबा भक्तो का कल्याण करें,
जिंदगी का सपना साकार हो जाए,
नज़र महाकाल की…………

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile