Meri Chhoti Si Gaura Banegi Dulhaniya
मेरी छोटी सी गौरा बनेगी दुल्हनिया,
सज के आएँगे भोले बाबा,
ब्रम्हा विष्णु बजाएँगे बाजा,
ओ मेरी छोटी सी गौरा….
सोलह श्रृंगार मेरी गौरा करेगी,
हल्दी लगेगी और मेहँदी लगेगी,
गौराजी के नथनों में,
झूमेगी नथनिया,
और झूमेंगे भोले बाबा,
ब्रम्हा विष्णु बजाएँगे बाजा,
ओ मेरी छोटी सी गौरा….
फूलों में सजेगी गौरा डोली में बैठेगी,
धरती पे गौरा रानी पाँव ना धरेगी,
सोने की पालकी में गौरा को बैठा के,
ले जाएंगे भोले बाबा.
ब्रह्मा विष्णु बजाएंगे बाजा,
ओ मेरी छोटी सी गौरा……
परवत पर चली जाएगी गौरा,
होंठ हसेंगे और रोएंगे नैना ,
संकट के समय पे,
अपनी गौरा को बुलाएंगे,
लेके आएँगे भोले बाबा,
ब्रह्मा विष्णु बजाएंगे बाजा,
ओ मेरी छोटी सी गौरा…
मेरी छोटी सी गौरा,
बनेगी दुल्हनिया,
सज के आएँगे भोले बाबा,
ब्रम्हा विष्णु बजाएँगे बाजा,
ओ मेरी छोटी सी गौरा……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile