मेरे सिर पर रख दो भोले अपने ये दोनों हाथ भजन लिरिक्स

मेरे सिर पर रख दो भोले अपने ये दोनों हाथ पढ़ने जा रहे हैं, वह भगवान शिव के प्रति पूर्ण समर्पण और आशीर्वाद की भावना से ओतप्रोत है। इस भजन में भक्त भगवान शिव से अपने सिर पर उनके आशीर्वाद के दोनों हाथ रखने की प्रार्थना करता है, ताकि शिव की कृपा से उसका जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण हो सके।

Mere Sir Par Rakh Do Bhole Apne Ye Dono Hath Bhajan Lyrics

मेरे सिर पर रख दो भोले,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

देने वाले श्याम शिवदानी तो,
अन्न धन दौलत क्या मांगे,
महादेव से मांगे तो फिर,
नाम और इज्ज़त क्या मांगे,
मेरे जीवन में तू कर दे,
मेरे जीवन में तू कर दे,
अब कृपा की बरसात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

भोले तेरे चरणों की धूलि,
धन दौलत से महंगी है,
एक नज़र कृपा की बाबा,
नाम इज्ज़त से महंगी है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
करूँ सेवा तेरी दिन रात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

झुलस रहें है गम की धुप में,
प्यार की छाया कर दे तू
बिन माझी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू,
मेरा रस्ता रौशन कर दे,
मेरा रस्ता रौशन कर दे,
छायी अंधियारी रात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

कहती है दुनिया शरणागत को,
अपने गले लगाते हो,
ऐसा हमने क्या माँगा जो,
देने में घबराते हो,
चाहे जैसे रखो त्रिपुरारी,
चाहे जैसे रखो त्रिपुरारी,
बस होती रहे मुलाक़ात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

मेरे सिर पर रख दो भोले,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

“मेरे सिर पर रख दो भोले अपने ये दोनों हाथ” भजन में भगवान शिव के आशीर्वाद की महिमा को दर्शाया गया है, जो भक्तों के जीवन में सुख, शांति और आशीर्वाद लाता है। जब हम भगवान शिव की शरण में जाते हैं, तो उनका आशीर्वाद हमें हर कठिनाई से बाहर निकालता है और जीवन को सार्थक बनाता है। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख और शांति पाएगा। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और संतोष प्रदान करता है, तो “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी”, “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “भोले तेरे द्वार का दीवाना” और “महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिए” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़े। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।


Leave a comment