Mere Sapno Me Shankar Ji Aane Lage
मेरे सपनों में शंकर जी आने लगे,
वो तो रह रह के जलवे दिखाने लगे….
मैंने पूछा शंकर जी जटा में है क्या,
वो तो गंगा की धारा बहाने लगे,
मेरे सपनों में शंकर जी आने लगे….
मैंने पूछा शंकर जी माथे पे है क्या,
वो तो चंदा की किरने चमकाने लगे,
मेरे सपनों में शंकर जी आने लगे…..
मैंने पूछा शंकर जी गले में है क्या,
वो तो नागों की माला फिकाने लगे,
मेरे सपनों में शंकर जी आने लगे…..
मैंने पूछा शंकर जी अंगो में है क्या,
वो तो बाघम्बर छाला दिखाने लगे,
मेरे सपनों में शंकर जी आने लगे…..
मैंने पूछा शंकर जी हाथों में है क्या,
वो तो डम डम डमरू बजाने लगे,
मेरे सपनों में शंकर जी आने लगे….
मैंने पूछा शंकर जी पैरों में है क्या,
वो तो छम छम घुघरू बजाने लगे,
मेरे सपनों में शंकर जी आने लगे….
मैंने पूछा शंकर जी गोदी में है क्या,
वो तो गणपति लाला दिखाने लगे,
मेरे सपनों में शंकर जी आने लगे…..
मैंने पूछा शंकर जी संग में है क्या,
वो तो गौरा मैया बताने लगे,
मेरे सपनों में शंकर जी आने लगे…..
मैंने पूछा शंकर जी खाने में है क्या,
वो तो भांग धतूरा बताने लगे,
मेरे सपनों में शंकर जी आने लगे….
मैंने पूछा शंकर जी सवारी है क्या,
वो तो नंदी का वाहन बताने लगे,
मेरे सपनों में शंकर जी आने लगे…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile